जम्मू जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंडराता दिखा ड्रोन, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Indian Express
जम्मू जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन दिखाई दिया। इसकी सूचना के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। कानाचक इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के अलावा अन्य एजेंसियों को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इलाके में सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। बता दें इससे पहले भी कई बार इलाके में ड्रोन दिखने की घटनाए हो चुकी हैं।
