भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों ने मार गिराया ड्रोन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे रामदास में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसे ड्रोन को गिराया। जवानों ने इल्युमिनेशन बम दागने के बाद 17 राउंड फायर किए। जिस वक्त बीएसएफ जवान गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने पाकिस्तान की देवड़ी फारवर्ड पोस्ट से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के घुसने की आवाज सुनी। जवानों ने ड्रोन का पीछा करने के बाद उसे खेतों और जंगल के बीच बरामद किया।
