x

कांवड़ यात्रा के रूट पर पहली बार ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

प्रयागराज में 14 जुलाई से कावड़ यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन पुख्ता तैयारी करने का दावा कर रहा है। इस बार कावड़ यात्रा पर ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। कावड़ यात्रा पर नजर रखने के लिए अन्य अत्याधुनिक तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए यात्रा रूटों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।