शख्स के ऊपर से गुजर गईं 3 ट्रेनें, जब पुलिस पहुंची तो बोला 'पापा आ गए'
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Social Media
मध्यप्रदेश से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां पर अशोक नगर रेलवे ट्रैक पर एक शख्स को मरा समझकर एक लोको पायलट ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस जब शव के पास पहुंची तो शख्स उठकर बैठ गया और पुलिस को देखकर पापा आ गए कहने लगा. जब तक पुलिस पहुंची तब तक उस शख्स के ऊपर से 3 ट्रेनें गुजर चुकी थी. शख्स नशे की हालत में ट्रैक पर आकर सोया था.
