स्मारक टिकट 100 का सिक्का जारी करेगा डीयू, उपराष्ट्रपति व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: edules
रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह पर डाक टिकट, 100 रुपये का सिक्का व एक वेबसाइट लॉन्च करेगा। खेल परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में समारोह आयोजित होगा। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के अलावा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उपराष्ट्रपति नायडू सौ रुपये का एक स्मारक सिक्का, शताब्दी टिकट और एक स्मारक शताब्दी खंड लॉन्च करेंगे जो दिल्ली विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाएगा।
