बत्तखों ने शिकारी पक्षियों से ऐसे बचाई पेंगुइन की जान, वीडियो देख नेटजिन्स हैरान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
हालिया ट्विटर पर जारी एक वीडियो में कई पक्षी एक पेंगुइन का शिकार करते नज़र आ रहे हैं। लेकिन वीडियो में हैरानी की बात ये है कि असहाय पेंगुइन को बचाने कुछ बत्तख चली आती हैं जो उन शिकारी पक्षियों से पेंगुइन की जान बचा लेती हैं। वैसे तो वीडियो पक्षियों से जुड़ा है लेकिन उनकी दोस्ती और टीम वर्क देखकर नेटजिन्स इमोशनल होने के साथ हैरत में पड़ गए।
