डेंगू और वायरल से, फिरोजाबाद में 13 और मरीजों की मौत, कासगंज में 6 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डेंगू और वायरल फीवर का कहर जारी है। फिरोजाबाद में 24 घंटे में रिकॉर्ड 8 बच्चों समेत 13 और मरीजों की मौत हुई। शनिवार को कुल मौत का आंकड़ा 134 पर पहुंच गया। कासगंज जिले में बुखार से छह मरीजों की मौत हो गई। फिरोजाबाद के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच में 101 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
