दिल्ली में ओवर स्पीडिंग के चलते सर्वाधिक चालान कटे, 27 लाख से अधिक लोगों ने तोड़ा नियम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: indian express
दिल्ली वाले हमेशा जल्दबाजी में रहते हैं। इसका असर उनके वाहन चलाने पर भी देखा गया। दिल्ली में इस वर्ष सर्वाधिक चालान तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के किए गए। एक जनवरी से लेकर 15 अक्तूबर तक तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 27,61,937 लोगों का चालान किया गया या फिर उनके घर नोटिस भेजा गया है। दिल्ली में ओवर स्पीडिंग के पहली बार इतने चलान किए गए हैं।
