पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों तक बारिश के आसार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
बीती रात दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट ली। इस दौरान कई जगहों पर बारिश हुई। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। दिल्ली एनसीआर में कई जगह ओले भी गिरे। रात साढ़े 11 बजे तक कुल 1एमएम बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी दिल्ली में सबसे ज्यादा ओलावृष्टि हुई। आज भी बारिश होगी। रविवार को बादल छाए रहने के साथ सुबह हल्का कोहरा रह सकता है।
