इस संकट के चलते ब्रिटिश सरकार ने 10 हजार ट्रक ड्राइवरों को दिया अस्थायी वीजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aliexpress
सप्लाई संकट से जूझ रही ब्रिटिश सरकार ने 10 हजार ट्रक ड्राइवरों को अस्थायी वीजा दिया। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के संकट से निजात पाने के लिए पड़ोसी यूरोपीय देशों से ट्रक ड्राइवर ब्रिटेन बुलाए गए हैं। सीजनल श्रमिक योजना के तहत अब 5,000 तेल टैंकर और फूड ट्रक ड्राइवर अगले तीन महीने तक ब्रिटेन में काम करेंगे। मांस की मांग हेतू 5500 पोल्ट्री कर्मचारियों को भी अस्थायी वीजा मिला।
