इस वजह से दिल्ली के कई इलाकों में आज और कल रहेगी पानी की किल्लत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Federal
दिल्ली में आज और कल कई इलाकों में पानी की किल्लत रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड में जानकारी दी कि रोहिणी स्थित भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई के चलते सोमवार और मंगलवार को ओल्ड अवंतिका, रोहिणी सेक्टर-12, 15, 20 से 25, बुध विहार फेज-दो, मांगे राम पार्क, बेगमपुर आदि में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। बोर्ड ने इलाके के कंट्रोल रूम में पानी के टैंकरों की व्यवस्था की।
