डंपर ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 6 की मौके पर ही मौत, 2 बुरी तरह घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
हाथरस-सादाबाद मार्ग पर बीती रात करीब डेढ़ बजे एक डंपर ने गंगाजल लेकर हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे कांवड़ियों को कुचला। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हुई और दो गंभीर रूप से घायल हुए। घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग बांगि खुर्द, थाना उटीला, जिला ग्वालियर के निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे।
