कोरोना महामारी के दौरान दुनियाभर में निकला 80 लाख टन प्लास्टिक कचरा- रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
कोरोना काल में दुनियाभर में 80 लाख टन प्लास्टिक कचरा निकला। जबकि 25 हजार टन प्लास्टिक कचरा महासागर में जा चुका है। नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज जर्नल के अनुसार, महासागर में एकत्र हुआ ये प्लास्टिक कचरा अगले तीन से चार वर्षों में तटीय क्षेत्रों या समुद्र तल में एकत्र हो जाएगा जो दुनिया के लिए नई परेशानी बनेगा। इस प्लास्टिक कचरे का एक छोटा-सा भाग खुले महासागर में भी जाएगा।
