भोपाल में छापेमारी के दौरान क्लर्क ने जहर पिया, 85 लाख कैश और 8 से ज्यादा प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क के घर आर्थिक अपराध शाखा ने छापा मारा। टीम को 85 लाख का कैश और 8 से ज्यादा प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले। 5 कमरों में तलाशी हुई। कार्रवाई के दौरान क्लर्क हीरो केसवानी ने जहर पी लिया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर उसके घर छापा मारा गया था।
