अफगानिस्तान के फैजाबाद में हिली धरती, तीव्रता 5.1 दर्ज की गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Outlook India
अफगानिस्तान के फैजाबाद में आज सुबह करीब 5 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 89 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में जमीन से 112 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले अफगानिस्तान में 22 जून को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें करीब 1,000 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 1,500 से ज्यादा घायल हुए थे।
