x

उत्तराखंड में बडकोट यमुनोत्री घाटी में हिली धरती, पुरोला में भी लगे भूकंप के झटके

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

उत्तरकाशी जिले के बडकोट यमुनोत्री घाटी में आज शाम 4 बजकर 52 मिनट पर धरती हिली। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है। पुरोला में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोग घरों से बाहर खुले मैदान की ओर दौड़ पड़े। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमान पर 4.1 रही।