अब न्यूजीलैंड में हिली धरती, 6.1 की तीव्रता से आया भूकंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pixabay
न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। बुधवार शाम स्थानीय समयानुसार 7 बजकर 38 मिनट पर यह भूकंप आया। भूकंप के झटके लोअर हट से 78 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में लगे। भूकंप का केंद्र पारापरामू शहर से 50 किलोमीटर दूर था। बता दें, न्यूजीलैंड में पहले ही चक्रवात गेब्रियल के चलते कई द्वीपों को नुकसान हुआ। यहां लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
