दावा: 4000 साल तक पृथ्वी के साथ सूर्य का चक्कर लगाएगा 'अर्थ ट्रोजन एस्ट्रॉयड'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के साथ उसकी ही कक्षा में रहकर चक्कर लगा रहा है। वैज्ञानिकों ने इसे 'अर्थ ट्रोजन एस्ट्रॉयड' नाम दिया। खगोलविदों ने 2020 में ही इसे खोज लिया था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, क्षुद्रग्रह अगले 4 हजार साल तक पृथ्वी के साथ चक्कर लगाएगा। बता दें पहले भी ऐसे क्षुद्रग्रह मिले हैं। 2010 में भी एक ऑब्जेक्ट की खोज हुई थी, जिसे 2010 टीके7 का नाम दिया गया था।
