ऊधमपुर में भूस्खलन से मिट्टी का मकान ढहा, मलबे में दबने से 2 बच्चों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free press journal
जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में भूस्खल की वजह से एक मिट्टी का मकान ढह गया जिसमें 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। मामला ऊधमपुर जिले के मुत्तल इलाके के समोले गांव का है। राहत और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे से शवों को बाहर निकाला। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासन ऐसी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
