लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में आया भूकंप, तीव्रता 5.2 आंकी गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 आंकी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र राजधानी से 139 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व के ओर बताया जा रहा है। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। झटके लगे तो लोग दहशत में घरों से बाहर आए।
