अरुणाचल प्रदेश के बसर में आया भूकंप, 4.9 रही तीव्रता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अरुणाचल प्रदेश में आज अलसुबह भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप यहां के उत्तर-उत्तर पश्चिम इलाके बसर में आया था। नेशन सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। फिलहाल किसी तरह के जानमाल का नुकसान होने की सूचना नहीं है। इससे पहले पूर्वोत्तर भारत में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को 30 मिनट के अंदर भूकंप के दो झटके लगे थे।
