निकोबार द्वीप समूह पर आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 5.0 रही तीव्रता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। एनसीएस ने बताया है कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई। भूकंप सुबह करीब 5:40 बजे आया, जिसकी गहराई 10 किमी दर्ज की गई। फिलहाल अभी तक जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। भारत में चार दिन पहले शनिवार देर रात को भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में जोरदार भूकंप आया।
