वानुअतु में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वानुअतु में बीती रात 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार रात साढ़े 11 बजे आया। इसकी गहराई लगभग 27 किलोमीटर थी। इसका केंद्र पोर्ट-ओलरी गांव से लगभग 25 किलोमीटर दूर था। इस बीच हवाई में प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि, वानुअतु के कुछ तटों के लिए सुनामी लहरें 0.3 मीटर से एक मीटर ऊपर तक पहुंच सकती हैं।
