अंडमान और निकोबार में आया भूकंप, पश्चिमी इंडोनेशिया में भी हिली धरती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Gulftoday
अंडमान और निकोबार द्वीप में देर रात ढाई बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली। इसके अलावा, इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचेह में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। इस दौरान लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
