अंडमान और निकोबार द्वीप में आया भूकंप, तीव्रता 4.3 रही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अंडमान और निकोबार द्वीप में शुक्रवार को भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सुबह 2 बजकर 56 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र अंडमान समुद्र में करीब 10 किलोमीटर नीचे था। अभी तक इसमें किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। अंडमान और निकोबार द्वीप एक भूकंप प्रभावित क्षेत्र है। जहां पर आए दिन भूकंप आते रहते हैं।