अंडमान-निकोबार द्वीप और पोर्टब्लेयर के बाद अरुणाचल प्रदेश में आया भूकंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: msn
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग में आज सुबह 5.7 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे। भूकंप से नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के बासर से 52 किलोमीटर दूर था। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। इससे पहले, अंडमान और निकोबार द्वीप और पोर्टब्लेयर में भी बीती रात 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।