इंडोनेशिया में आया भूकंप, 162 की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: msn
इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में हाल ही में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में 162 लोगों की मौत हो गई, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। भूकंप के झटके राजधानी जकार्ता में भी महसूस किए गए। इस दौरान लोग दहशत में बाहर निकल आए और इमारतों को खाली करवाया गया। भूकंप की वजह से कई घर जमींदोज हो गए।
