जापान के इशिकावा प्रान्त में आया भूकंप, ताइवान में 6.0 तीव्रता का भूकंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: asia nikkei
जापान के इशिकावा प्रान्त में भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 मापी गई। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। ताइवान में सोमवार सुबह 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर हुलैन काउंटी में भूकंप आया। उसका केंद्र 6.8 किलोमीटर गहराई में था। झटके उत्तरी ताइपे सहित लगभग पूरे द्वीप में महसूस किए गए।
