अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में आया भूकंप, तीव्रता मापी 5.1 गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके रात करीब 9 बजकर 51 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी 5.1 गई है। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की।
