चीन के सिचुआन प्रांत में आया भूकंप, तीव्रता 5.1 मैग्नीट्यूड मापी गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
आज चीन के सिचुआन प्रांत में यिबिन शहर के जिंगवेन काउंटी में धरती हिली। भूकंप की तीव्रता 5.1 मैग्नीट्यूड मापी गई। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र ने ये जानकारी दी। 4,410 मीटर की ऊंचाई पर एक निर्जन क्षेत्र में भूकंप का केंद्र 28.22 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.03 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। देलिंगा शहर में भूकंप का केंद्र शहर से 126 किलोमीटर दूर रहा।
