ताइवान के तटीय इलाकों और जापान में आया भूकंप, तीव्रता 6.3 रही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज करीब 12 बजे ताइवान के तटीय इलाकों और जापान में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 रही। ताइवान के पूर्वी तट पर भूकंप आने के बाद ताइपे में इमारतें थोड़ी देर के लिए हिल गईं, लेकिन नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप की गहराई 27.5 किलोमीटर थी। केंद्र ताइवान के पूर्वी तट पर था, जो हुलिएन काउंटी के तट और दक्षिणी जापानी द्वीप योनागुनी के बीच था।
