पाकिस्तान में लगे भूकंप के झटके, मकान की छत गिरने से तीन बच्चे घायल
Kapil Chauhan
News Editor![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/05/29/1685348909.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: Deccan Herald
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूकंप के दो झटकों से मकान की छत गिरने पर तीन बच्चे घायल हो गए। रविवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पाकिस्तान के कई हिस्सों में 6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे दहशत फैल गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में था। भूकंप 223 किलोमीटर की गहराई में आया। 4.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप शाम 5 बजकर 57 मिनट पर आया।