हफ्ते में तीसरी बार उत्तर भारत में आया भूकंप, अब कुल्लू में हिली धरती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र मंडी में जमीन से 5 किलोमीटर अंदर था। भूकंप रात 9 बजकर 32 मिनट पर आया। हफ्ते में तीसरी बार उत्तर भारत में भूकंप आया है। इससे एक दिन पहले ही अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
