अंडमान-निकोबार में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Safewise
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में देर रात करीब 1 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ये जानकारी दी है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी पिछले महीने यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 4.9 रही थी।
