जम्मू-कश्मीर में आज सुबह लगे भूकंप के झटके, तीव्रता 3.9 रही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bhaskar Hindi
जम्मू-कश्मीर में आज अलसुबह 2 बजकर 50 मिनट पर 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ये जानकारी दी है। भूकंप कटरा से 61 किलोमीटर पूर्व में आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
