अरुणाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, तीव्रता 3.7 रही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अरुणाचल प्रदेश में आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3.7 रही। भूकंप बसर से दक्षिण पूर्ण दिशा में आया था। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले 10 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 5.7 मापी गई थी।
