फिलीपींस के बाल्बलान में लगे भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
फिलीपींस के बाल्बलान में सोमवार दोपहर स्थानीय समयानुसार 4 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी सोमवार को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र चंबा में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था और भूकंप की तीव्रता 2.5 रही।
