अफगानिस्तान के फैजाबाद में लगे भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके रात करीब 12 बजकर 38 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। फिलहाल, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। बता दें भूकंप आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है।
