अफगानिस्तान में आर्थिक संकट, महिला ने बेटी के इलाज के लिए बच्चे को बेचा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान में बगलान प्रांत में एक विस्थापित महिला लैलुमा ने 13 साल की बेटी के इलाज के लिए डेढ़ साल के नवजात शिशु को ही बेच दिया। इसके बदले उसे 30 हजार अफगानी मुद्रा मिली। लैलुमा ने बताया कि बेटी के इलाज के लिए कोई और तरीका नहीं बचा था। उसका पति पिछले साल से लापता है। अन्य परिवार भी अभाव में दिन गुजार रहे हैं। टेंट में रहने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।
