लेबनान में आर्थिक आपदा, ब्रेड के लिए भी लगी कतार, एक घंटा बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं ठप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लेबनान में पानी 8 तो खाना 6 गुना महंगा हुआ। खाने के सामान, डीजल-पेट्रोल, गैस और रोजमर्रा के सामान के लिए लोगों को 6 घंटे तक कतार में लगना पड़ रहा है। एक साल पहले तक जो ब्रेड 1,000 लेबनान पाउंड में मिलती थी। अब वह 6,000 लेबनान पाउंड में मिल रही है। बिजली 24 घंटे में एक घंटे आ रही है। दफ्तरों का कामकाज ठप हुआ। स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ाई।
