दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी ने शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the quint
दिल्ली शराब घोटाले मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मंगलवार को एक कारोबारी विजय नायर को गिरफ्तार किया था। बता दें, शराब घोटाले मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा, सिसोदिया के एक अन्य करीबी अर्जुन पांडे ने महेंद्रू से लगभग 4 करोड़ रुपये लिए थे।
