नोएडा बाइक बोट पोंजी घोटाला: ईडी ने 112 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां कीं अटैच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Punjab Kesari
ईडी ने नोएडा बाइक बोट पोंजी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 112 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां अटैच की हैं। बुधवार को एक बयान में एजेंसी ने बताया कि, यह संपत्तियां बाइक बोट घोटाले में शामिल गार्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के प्रवर्तक संजय भाटी की हैं। साथ ही 5.35 करोड़ रुपये की सावधि जमा भी अटैच की गई है। कुल 112.36 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच हुई।
