राशन घोटाले को लेकर ED का कोलकाता में 6 जगह छापा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
पश्चिम बंगाल में कथित राशन घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मंगलवार को राजधानी कोलकाता में 6 जगह छापा मारने पहुंची।इंडिया टुडे के मुताबिक, ED की टीम आईबी ब्लॉक, बागुईहाटी, न्यू अलीपुर, मेट्रोपॉलिटन, साल्ट लेक में सेक्टर 5 और बड़ा बाजार में पहुंची। टीम बागुईहाटी में व्यवसायी बकीबुर रहमान, हनीस तोसीवाल और साल्ट लेक में बिस्वजीत दास के यहां पहुंची है। दास तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शंकर आध्या के करीबी बताए जाते हैं।