पूजा सिंघल मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने रांची में 6 जगह छापेमारी की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Patrika
सस्पेंड आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में आज ईडी ने रांची में 6 जगह छापेमारी की। धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत ईडी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी की। 44 वर्षीया पूजा को ईडी ने इसी महीने गिरफ्तार किया था। बता दें उन पर झारखंड के खूंटी में मनरेगा फंड के कथित गबन और अन्य वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोप हैं।
