पाकिस्तान में बाढ़ से खतरे में 35 लाख बच्चों की शिक्षा, सिंध में 15 लाख से अधिक घर तबाह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान में आई बाढ़ से 35 लाख बच्चों की शिक्षा पर खतरा मंडराया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हाल ही में बाढ़ पर रिपोर्ट जारी करके कहा कि इतना विकराल जलवायु नरसंहार इससे पहले कभी नहीं देखा। खैबर-पख्तूनख्वा में करीब आठ लाख शरणार्थी हैं, जिन पर बाढ़ का सर्वाधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सिंध में 15 लाख से अधिक घर बाढ़ में पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।
