‘मार्टिन लूथर किंग दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में गोलीबारी, आठ लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cnn
अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में भी भीषण गोलीबारी की गई है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में मार्टिन लूथर किंग दिवस समारोह के दौरान गोलीबारी में कम से कम आठ लोग घायल हो गए हैं। बता दें गोलीबारी होने और अभी तक 8 लोगों के घायल होने की खबर की पुष्टि सेंट लूसी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने की है।