आगरा में गैस सिलिंडर फटने से एक परिवार के आठ लोग झुलसे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: social news
आगरा की वाल्मीकि बस्ती में सोमवार की सुबह गैस सिलिंडर फटने से एक परिवार के आठ लोग झुलसे। हादसा सुबह करीब सवा आठ बजे हुआ। बस्ती के निवासी विनोद के घर में अचानक सिलिंडर में आग लग गयी। झुलसे हुए लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल जांच की जा रही है।
