दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का आठवां मामला, देश 13 हुई कुल संख्या
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
देश में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को इसके आठवें मामले की पुष्टि हुई है। यहां लोकनायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में भर्ती एक नाइजीरियाई मूल की महिला में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की एक पूरी टीम महिला की सेहत पर नजर रखे हुए है।इस मामले के साथ ही देश में मंकीपॉक्स संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है।