बुजुर्ग ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को धमकाया, मांगे एक करोड़ रुपये
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the hindu
भूपेंद्र पटेल को एक बुजुर्ग ने वीडियो के जरिए धमकी दी है। बुजुर्ग ने सीएम से एक करोड़ रुपये मांगे और नहीं देने पर नतीजा भुगतने को कहा। वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को पकड़ने लिए कई टीमें बनाईं हैं। पुलिस के मुताबिक, बटुक मुरारी उर्फ महेश भगत का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उम्मीद है कि उसने मानसिक स्थिति के कारण वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाला।
