आंध्र प्रदेश में ऑटो पर गिरा बिजली का तार, मजदूरों की जान गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the news minute
आंध्र प्रदेश के सत्य साई जिले में बृहस्पतिवार सुबह बिजली के ‘हाईटेंशन’ तार के एक ऑटो पर गिरने से उसमें भीषण आग गई जिससे वाहन में सवार पांच महिला कृषि मजदूरों की मौत हुई और दो जख्मी हो गईं। पुलिस उपाधीक्षक रामकंठ ने बताया कि आग लगने के बाद ऑटो चालक समेत छह लोग गाड़ी से बाहर कूद गए। दो घायलों को धर्मावरम और अनंतपुरमू के अस्पतालों में भर्ती कराया है।
